क्रूज शिप रेव पार्टी : मुनमुन धमेचा का ड्रग्स के प्रति लगाव सैनिटरी पैड में ड्रग्स छिपाकर ले गई थी ! वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश ।

Spread the love

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक जहाज पर छापेमारी की थी, जहां पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोग रेव पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी में भारी मात्रा में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था। इस छापेमारी में पुलिस ने आर्यन के साथ कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें उनके दोस्त अरबाज खान और मुनमुन धमेचा भी शामिल हैं। जब एनसीबी ने इस पार्टी में छापेमारी की थी, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, यहां पर मुनमुन धमेचा सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर लाई थीं। हालांकि, इस खबर की किसी ने पुष्टि नही की थी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि, कैसे सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपाकर पार्टी के अंदर लेकर जाया गया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि, ये वीडियो एनसीबी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि, कैसे एक लड़की सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स छिपा रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था।
मुनमुन धमेचा के भाई का बयान
मुनमुन धमेचा की गिरफ्तारी के बाद उनके भाई सिद्धार्थ धमेचा ने ‘टाइम्स नाओ’ से बातचीत की थी, जिसमें सिद्धार्थ ने अपनी बहन के ड्रग्स लेने की बात खारीज की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एजेंसी को झूठा तक बताया था। उन्होंने कहा कि, ये सबकुछ झूठ है। जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सभी झूठे हैं।

और पढ़े  Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, 20 लोगों के घायल होने की खबर, रिक्टर स्केल पर झटके कितने तेज?

जानें कौन हैं मुनमुन धमेचा
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार मुनमुन धमेचा एक मॉडल हैं। बताया जा रहा है कि, वह मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और वह एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि, वह काफी समय से दिल्ली में रहती हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोशल मीडिया पर जो अकाउंट मुनमुन का बताया जा रहा है, उस पर उनकी पार्टी की काफी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। इस दौरान उनके साथ कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। फिलहाल, वह आर्थर जेल में बंद हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *