ज्वैलर ने ठगी का निकाला अनोखा तरीका, नकली सोना देकर बैंक से लिया करोड़ों रुपये का लोन, गिरफ्तार

 

महाराष्ट्र के बीड शहर के एक ज्वैलर को नकली सोना देकर बैंक से लोन निकालने और करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस ज्वैलर ने नकली सोने की मदद से फर्जी आवेदन कर बैंक से लोन निकाले। आरोपी की पहचान विलास उदावंत के रूप में हुई है, जो बीड के पंडित नगर इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी ठगी को अंजाम देकर बीड में अपनी संपत्ति को बेचकर पुणे शहर के पास देहूगांव में रह रहा था। पुलिस ने इलाके में उसकी नई खुली ज्वेलरी की दुकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 18 किलो चांदी जब्त की है।

 

नकली सोने से बैंक लोन पास करवाए
पुलिस ने बताया कि उदावंत, जो पहले बीड में दुकान चलाता था, उसने लोगों को ठगने और जल्दी अमीर बनने के लिए एक स्कीम चलाई। पुलिस ने बताया कि ‘आरोपी ज्वैलर ने नकली सोना देकर फर्जी ग्राहकों के नाम पर बैंक से लोन लिए। आरोपी कर्ज के लिए आवेदन एक बड़े सार्वजनिक सेक्टर बैंक की स्थानीय शाखा में भेज देता था। सिक्योरिटी के तौर पर वह नकली सोने का इस्तेमाल करता था। आरोपी ज्वैलर बैंक का सर्टिफाइड जांचकर्ता भी था और वही नकली सोने को असली बताकर बैंक के साथ धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। इस तरीके से कथित तौर पर उसने कम से कम 16 नकली गोल्ड लोन पास करवाए।’

 

ढाई करोड़ की ठगी का अनुमान
पुलिस का अनुमान है कि उसने इस तरीके से दो महीनों में लगभग 2.5 करोड़ रुपये जमा किए, जिसके बाद उसने बीड में अपनी प्रॉपर्टी बेच दी और शहर से भाग गया। पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर ने पुलिस को पुणे में उदावंत की मौजूदगी के बारे में बताया। जिसके बाद बीड पुलिस की एक टीम ने उसकी नई दुकान पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दुकान से 18 किलो चांदी बरामद की।

और पढ़े  महाराष्ट्र: 282 नौसेना अग्निवीरों को पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी, नियुक्ति आदेश जारी, फडणवीस सरकार का फैसला
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: 282 नौसेना अग्निवीरों को पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी, नियुक्ति आदेश जारी, फडणवीस सरकार का फैसला

    महाराष्ट्र में नौसेना अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुला है। राज्य सरकार ने 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।…

    महाराष्ट्र में हादसा: साकी नाका में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत,4 झुलसे

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित साकीनाका के एक कबाड़ गोदाम में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो…