छात्र छात्राओं ने धूम धाम से मनाया शिक्षक दिवस

Spread the love

जय श्री कॉलेज लोअर माल रोड खत्याड़ी के छात्र छात्राओं ने धूम धाम से शिक्षक दिवस मनाया , इस अवसर पर छात्र – छात्रओं ने सास्कृतिक कर्यक्रम भी प्रस्तुत किये , वहीं छात्र छात्राओं ने दीप जलाकर अपने गुरुजनों की पूजा अर्चना की ,साथ ही केक काटकर शिक्षकोँ का सम्मान किया उसके पश्चात छात्र -छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये , इसी दौरान कॉलेज के चेयरमेन भानु प्रकाश जोशी ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुवे बताया कि
हमारी संस्कृति में गुरु का दर्जा माता-पिता के समान ही होता है। एक तरफ जहां माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं तो शिक्षक उनके जीवन को आकार देते हैं। शिक्षक हमेशा हमें मार्गदर्शित करते है, प्रेरणा देते हैं और समाज में हमें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। शिक्षक हमारे जीवन की नींव होते हैं। जोशी ने कहा की शिक्षक वह नहीं जो विद्यार्थी के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वास्तविक शिक्षक तो वह होता है जो उसे आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे। कॉलेज के चेयरमेन ने छात्र छात्राओं को बताया कि 5 सितंबर 1962 से भारत में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई। जोशी ने बताया कि एक बार हमारे देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से सवाल किया गया कि वो अपना जन्मदिन किस तरह मनाना चाहते हैं तो इस पर उन्होंने कहा था कि अगर मेरे जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी।वहीं जय श्री कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती चंपा कनवाल एवं कॉलेज के सीईओ प्रमोद कुमार जोशी ने भी अपने वक्तव्य में छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया और उन्हें सदमार्ग की ओर चलने की प्रेरणा दी , कार्यक्रम में , राजेन्द्र तिवारी , पंकज चन्याल, निरंजन तिवारी,शिवानी जोशी , दीक्षांत कार्की जी , मनोज बिष्ट , प्रवीण गुणवंत , रजिया , रश्मि देवड़ी , कृष्ण कुमार , आशीष जोशी , मोहन कनवाल , गजेंद्र लोहिया , राजेन्द्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, राज्यपाल ने स्व-गणना कर किया शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *