चम्पावत : प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासो के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर तथा जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती ज्योति राय की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्टरेट सभागार में संपन्न हुआ। श्रीमति ज्योति राय ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम मे आए सभी लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देते हुए सभी को शुभकामनाए दीं । जिलाधिकारी श्री विनीत तोमर ने बताया कि जिले से प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 766 आवासों को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि योजन के अंतर्गत लाभार्थी को एक लाख बयालीस हजार रुपये देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत लाभार्थी को गृह निर्माण के दौरान 95 मजदूरी दिवस देने का भी प्रावधान है। कार्यक्रम मे उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह रावत ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए है उनको जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक पानी का कनेक्शन तथा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस का कनेक्शन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस घर मे बिजली की आपूर्ति नहीं है वहाँ बिजली भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गृह निर्माण की प्रक्रिया 6 माह के भीतर पूरी होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण अवधि मे किसी लाभार्थी को कोई समस्या आती है तो जिला प्रशासन हर समय सेवा में तत्पर है। उन्होंने आए सभी लाभार्थियों को जिले में संचालित अनेक योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम मे आयी लाभार्थी हेमा कापडी ने कहा कि हमारे पास रहने को घर नहीं था, हम अपने बच्चों समेत रिश्तेदार के घर मे रह रहे थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज उनका सपना पूरा हुआ है जिससे वह बहुत खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद अर्पित किया।

और पढ़े  देहरादून रेलवे स्टेशन: ट्रेनों में सघन जांच, भोजन की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वाले यात्रियों पर जुर्माना
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…