ग्राम प्रधान संघ ने पंचायती राज मंत्री का किया घेराव.

Spread the love

गूलरभोज। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भास्कर सम्मल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने शिक्षा व पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडेय का संतोषनगर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने 12 सूत्री मांगों के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राज्य वित्त से मिलने वाली विकास निधि से ही उनको सीएससी को ढाई हजार रुपये प्रति माह देने के लिए शासन ने आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों का दबाव ग्राम प्रधानों पर हो रहा है जिससे ग्राम पंचायतों में विकास प्रभावित हो रहा है।

15वें वित्त में से 45 फीसदी की कटौती केंद्र सरकार कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में राज्यवित्त विकास निधि बहुत कम मिल रही है। जिससे विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं और कई ग्राम पंचायतें खत्म होने की कगार पर हैं। उन्होंने ग्राम पंचायतों के लिए ब्लॉक स्तर पर एक जेई की नियुक्ति करने की मांग की है। कहा कि दो साल में वे 42वां ज्ञापन दे रहे हैं। सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री पांडेय ने ग्राम प्रधानों को समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया। वहां ब्रह्मानंद लाहोरी, मनोज देवराड़ी, महेश सिंह राठौर, गुरविंदर सिंह, रविंदर सिंह, संजीव सिंह, चंद्रकांता चौधरी आदि थे।


Spread the love
और पढ़े  ऋषिकेश- लक्कड़घाट क्षेत्र में पूर्ति विभाग का छापा, दुकान से कमर्शियल गैस सिलिंडरों का जखीरा पकड़ा
  • Related Posts

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा

    Spread the love

    Spread the love   चार साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं पर विराम लग गया है। दूसरे नवरात्र के शुभ मुर्हुत पर पांच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *