उत्तराखंड : अब कोरोना के नये वैरिएंट के चलते इन तीन राज्यों से आने वाले यात्रियों की सख्ती से होगी कोरोना जांच..

महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश से हवाई जहाज के जरिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने वाले सभी यात्रियों की शत-प्रतिशत कोरोना जांच की जाएगी।

साथ ही देहरादून जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर अतिरिक्त मोबाइल टीमें तैनात की जाएंगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित स्वास्थ विभाग व संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित कोविड-19 समीक्षा बैठक की। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डोईवाला को निर्देश दिए कि देश के कई राज्यों में कोविड के नये वैरिएंट के चिन्हित होने के मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आने वाले व्यक्तियों विशेषकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल से आने वाली फ्लाइट के सभी यात्रियों की सख्ती से कोरोना जांच की जाए।

और पढ़े  नई टिहरी: देहरादून से केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बौराड़ी स्टेडियम में उतारा
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…