रुद्रप्रयाग : स्लग- जिलाधिकारी ने ली गंगा संरक्षण समिति की बैठक.

Spread the love

अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, मनुज गोयल ने जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से उनसे संबंधित नगरीय क्षेत्रों में निवासरत कुल मकानों, परिवारों सहित कुल आबादी के विषय में जानकारी मांगी।

साथ ही श्मशान घाट, मुर्दाग्रहों में होने वाले शवदाह की माॅनीटरिंग के आदेश दिए।

इस दौरान उन्होंने ऊखीमठ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के बैठक में न पहुंचने पर शक्त नाराजगी जताई।

जिला कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई, पुराने कूड़े के ढेरों व नगरीय क्षेत्रों की कुल आबादी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने हरेला पर्व को लेकर वन विभाग को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर किए जाने वाले वृक्षारोपण को वृहद रूप दिया जाए। साथ ही इस अवसर पर अधिकाधिक फलदार, छायादार व अन्य उपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाए।

इससे पूर्व उन्होंने आगामी 28 जून को नगर पालिका/पंचायतों व वन विभाग को उनके द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुराने कूड़े के ढेरों की सफाई को लेकर भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान वन उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग की अधिशासी अधिकारी सीमा रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हरेंद्र चैहान, तिलवाड़ा रविराज बंगारी सहित सिंचाई, जिला पंचायत, ग्रामीण निर्माण विकास सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी- बड़ी खबर: कल से कैंची धाम, भवाली और भीमताल में रहेगा डायवर्जन, टैक्सी-दोपहिया वाहनों पर रोक

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 15 मुकदमों का आरोपी चंदन सागर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में मालधन के 64 नंबर गेट के जंगल में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल में छिपे…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रकसिया नाले के तेज बहाव में बही बाइक, चालक बाल-बाल बचा, क्षेत्र में दहशत का माहौल

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में लगातार हो रही बारिश के बीच दमुवाढूंगा क्षेत्र का रकसिया नाला उफान पर आ गया। शनिवार रात तेज बहाव में एक बाइक सवार नाले में बह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *