कड़ी सुरक्षा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह ने किया नामांकन ।कॉलेक्ट्रेट के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह ने 4 सेटो में पर्चा दाखिला किया नामांकन स्थल से करीब दो सौ मीटर दूर भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिला किसी भी अनावश्यक लोगो की आवाजाही पूरी तरह बंद थी व जिलाधिकारी परिसर के आसपास छावनी में तब्दील कर दिया गया था।इस मौके पर विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कौशलेंद्र सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ मुकेश सिंह,व पंकज सिंह चंचल, मुन्ना सिंह , पूर्व जिला पंचायत सदस्य मार्कण्डेय सिंह आदि मौजूद रहे।।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा प्रत्यासी सपना सिंह ने किया नामांकन
