कोरोना से राहत : योगी सरकार ने खुली जगहों पर दी शादी समारोह की अनुमति, कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन ।

यूपी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी है पर मेहमानों की संख्या वेन्यू (कार्यक्रम के स्थान) के क्षेत्रफल के अनुसार होगी। समारोह के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क का होना जरूरी होगा।
वहीं, मंगलवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जारी कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट की रणनीति से जहां संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना है, वहीं 10 करोड़ 39 लाख 55 हजार वैक्सीन लगाकर उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण में भी देश में प्रथम स्थान पर है।
टीकाकवर के लिए जागरूकता बढ़ी
विगत दिवस एक दिन में 36 लाख 68 हजार 183 लोगों को टीकाकवर मिला। यह देश के किसी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इस सराहनीय कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष अभिनन्दन। टीकाकवर के लिए आमजन की जागरूकता भी बढ़ी है।

यूपी में अब तक 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों को पहली डोज लगी
अब तक प्रदेश में 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा है। दूसरी डोज लगाने के लिए विशेष अभियान की जरूरत है। इस दिशा में नियोजित कार्रवाई की जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।
प्रदेश के 31 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज
लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 31 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…