कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी कम होने के आसार नही

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम आ रहे हैं, लेकिन इससे हो रही मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पहली बार मौत का आंकड़ा सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा है। लगातार तीसरे दिन संक्रमण का आंकड़ा गिरा है। मार्च के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। 

मौतों के मामले में फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 3,48,371 मामले सामने आए हैं जबकि 4208 मरीजों की मौत हुई है जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। 

संक्रमण के मामलों में कमी से संकेत मिल रहा है कि देश में कोरोना वायरस का पीक बीत गया है या पहुंचने वाला है। हालांकि मौत के मामले में राहत मिलती नहीं दिख रही है। मंगलवार को कुल 4205 लोगों की मौत हुई जो अब तक का सर्वाधिक है।

इससे पहले शुक्रवार को सर्वाधिक 4187 लोगों की मौत हुई थी। देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 2.5 लाख पार कर चुका है। इनमें से 50 हजार मौतें पिछले 14 दिनों में हुई हैं।

और पढ़े  महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी
  • Related Posts

    PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को चेन्नई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम 13,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजना लॉन्च करेंगे। इसमें नया मेट्रो कॉरिडोर, हाईवे में सुधार और…

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…