केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA की बकाया रकम

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA की बकाया रकम
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाया महंगाई भत्ता यानी (DA) या महंगाई राहत (DR) की मांग अब तूल पकड़ने लगी है। हाल ही में भारतीय पेंशनभोगी मंच (बीएमएस) ने भी पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि आखिर बकाये रकम (एरियर) को देने पर केंद्र सरकार का क्या कहना है।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA की बकाया रकम?
क्या है सरकार का जवाब: बीते मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा में केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते की बकाया रकम को लेकर जवाब दिया था। सरकार ने साफ कर दिया है कि बकाये के भुगतान का कोई विचार नहीं है। सरकार का कहना है कि पिछले साल कोरोना की बढ़ती दिक्कतों में ये फैसला लेना जरूरी था। इस फैसले से केंद्र सरकार ने करीब 34,402 करोड़ रुपए बचा लिए।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA की बकाया रकम
कब से कब तक का बकाया: दरअसल, कोरोना की वजह से जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक महंगाई भत्ते या महंगाई राहत का भुगतान नहीं किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को छमाही आधार पर तीन किस्तें: 4, 3 और 4 फीसदी, मिलनी थीं।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA की बकाया रकम?

सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि एक जनवरी, 2020 से 30 जून 2021 तक की अवधि के लिए डीए/डीआर दर मूल वेतन/पेंशन पर 17 प्रतिशत की दर पर बनी रहेगी। हालांकि, सरकार ने इन तीन किस्तों यानी कुल 11 फीसदी को जोड़कर जुलाई 2021 से देना शुरू कर दिया है।
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी DA की बकाया रकम? जान लीजिए सरकार का जवब
अब केंद्रीय कर्मचारियों या पेंशनभोगियों को मूल वेतन/पेंशन पर 28 फीसदी की दर से डीए/डीआर दिया जा रहा है। इस फैसले की वजह से वित्त वर्ष 2021-22 (जुलाई, 2021 से फरवरी, 2022 तक आठ महीने की अवधि के लिए) में 22,934.56 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। वहीं, फैसले से केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिल रहा है।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…

    डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर

    डूसू चुनाव परिणाम में 7वें राउंड की काउंटिंग अध्यक्ष एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216 एबीवीपी: यश डबास 8825 उपाध्यक्ष एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739 एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620 इंडस्ट्रीज़:…