दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान-समर्थक नारे लिखने वाले 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/नॉर्दर्न रेंज की एक टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली मेट्रो के जहांगीरपुरी और शास्त्री नगर स्टेशनों पर खालिस्तान-समर्थक नारे लिखने के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर अनुकूल पंवार और परवीन कुमार ने किया, जबकि एसीपी (स्पेशल सेल/एनआर) राहुल कुमार सिंह की देखरेख में यह अभियान चलाया गया।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमीत उर्फ रफ़्तार, सुमित कुमार उर्फ काका और गुरप्रीत के रूप में हुई है। इन आरोपियों पर मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने का आरोप है, जिससे सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका थी। स्पेशल सेल इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन तीनों को पकड़ने में सफल रही। मामले की आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  दिवाली पर खुशियां मनाने 'अपनों के पास' जाना महंगा, दिल्ली में निजी बसों के किराये में कई गुना उछाल
  • Related Posts

    प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 400 के पार दर्ज, जहरीली हवा में सांस लेना मुश्किल!

    नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 404 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। सेक्टर 39 और सेक्टर 150 में एक्यूआई का स्तर क्रमशः 365 और 343…

    दिल्ली में ग्रीन पटाखों के नाम पर काला कारोबार: मांगने पर बोरों से निकले प्रतिबंधित बम, पड़ताल में हुआ खुलासा

    त्योहार की खुशियां मनाने के लिए पटाखे खरीदने बाजार जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। पैकेट पर ग्रीन पटाखे लिखा होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसके…