उपचुनाव मध्यप्रदेश : भाजपा ने तय किए 1 लोकसभा और 3 विधानसभा अपने उम्मीदवार, 8 अक्तूबर तक करना होगा नामांकन ।

Spread the love

मध्यप्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनावों को लेकर पार्टियां उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात भाजपा ने भी उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा की ओर से औपचारिक एलान किया जाएगा।
खंडवा लोकसभा सीट से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटिल, जोबट से सुलोचना रावत, पृथ्वीपुर से शिशुपाल यादव और रैगांव से प्रमिमा बागरी के नामों को फाइनल किया गया है। भाजपा सांसद और नंदकुमार पटेल के निधन के बाद सीट खाली हुई है।   इससे पहले कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट से राज नारायण सिंह, रैगांव से कल्पना वर्मा, जोबट से महेश पटेल और पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर को उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
एक लोकसभा और तीन विधानसभा उपचुनावों को लेकर  प्रदेश संगठन ने चार नामों का पैनल दिल्ली भेजा था। इस सूची में सांसद नंदकुमार सिंह के बेटे हर्षवर्धन सिंह का नाम पहले नंबर पर था, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कहकर रोक लगा दी थी कि भाजपा में परिवार या वंशवाद नहीं चलता, यह सब कांग्रेस की परंपरा  है। इसके बाद संगठन ने इस सीट पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवार को मैदान में उतारना चाहती है। ऐसे में ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम फाइनल किया गया।


Spread the love
और पढ़े  HDFC: अतनु चक्रवर्ती ने छोड़ा पार्ट-टाइम चेयरमैन पद
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *