उत्तर प्रदेश : मऊ में भयानक सड़क हादसा, कार पलटी 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है। वहीं, दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट थाने इलाके के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पलट गई। हादसे में कार में सवार तीन मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के समय मृतक मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। मृतक गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के हैं।

और पढ़े  UP- वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित का है लखनऊ से सीधा संबंध, इस कॉलेज से पूरी की पढ़ाई, पिता रहे हैं शिक्षक
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…