उत्तर प्रदेश : जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की तबीयत बिगड़ी.

Spread the love

जेल में सांसद आजम खान की तबीयत शनिवार को खराब हो गई थी। जेल प्रशासन की सूचना पर केजीएमयू में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई।
बता दें कि सीतापुर जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बाद दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन कर दिया गया था। जिला अस्पताल की एक टीम ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य की जांच की थी। दोनों की हालात सामान्य है। जेल में संक्रमण पहुंचने का कारण पुलिसकर्मियों की ड्यूटी में बदलाव बताया जा रहा है।
सांसद आजम खां व पुत्र अब्दुल्ला आजम जिला कारागार सीतापुर में एक साल से अधिक समय से बंद हैं। इस दौरान वह कई बार पेशी पर रामपुर भी गए। पिछले दो माह से कोरोना संक्रमण का प्रसार तेज होने से उनकी जिला कारागार से ऑनलाइन पेशी हो रही थी। जेल प्रशासन का कहना है कि नियमित अंतराल पर आजम व उनके पुत्र के स्वास्थ्य की जांच होती है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें दोनों पॉजिटिव मिले। इस पर दोनों को अलग-अलग बैरकों में क्वारंटीन करा दिया गया है।
जेल में संक्रमण कैसे पहुंचा, इसके पीछे जिले के अफसरों का कहना है कि बाहरी आवागमन बंद है। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी बदला करती है। हो सकता है इन पुलिसकर्मियों के वजह से संक्रमण जेल में आ हो। कई कैदी भी पॉजिटिव हैं।


Spread the love
और पढ़े  पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम
  • Related Posts

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंची ‘लखनऊ सुपर जायंट्स’ की टीम, कप्तान ऋषभ पंत ने विधिवत पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the loveआईपीएल शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची। जहां खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। टीम के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *