त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम प्रक्रिया मतगणना के साथ निर्वाचितों को प्रमाणपत्र देकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। ज़िले के सभी ग्राम पंचायतों बीडीसी क्षेत्र पंचायत व जिलापंचायत सदस्य पद के लिए हुए मतगणना के परिणाम दोपहर के बाद से आने शुरू हुए। पूरा ब्लाक क्षेत्र के उम्मीदवारों के मतों की गड़ना बच्चूलाल इंटर कालेज में हुई जिसमें सबसे पहला परिणाम देवगण ग्राम सभा का आया यंहा उदयभान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामजीत को करारी शिकस्त दी और 308 वोट पाकर विजय हुए। जबकि देवगण से बीडीसी पद पर सतेंद्र सिंह को 501 वोट मिले और विजयी हुए दूसरे नम्बर पर 266 वोट पाकर जितेंद्र प्रसाद रहे। इसी तरह भदौली बुजुर्ग से बीडीसी पड़ की उम्मीदवार सरोज शर्मा ने जीत अपने नाम की। 56 गंगौली की ग्राम सभा से बीडीसी उम्मीदवार वीरेंद्र बहादुर को 635 मत मिले और विजयी हवे जबकि अनन्तराम को 322 मत मिले। गंगौली गांव की मतगणना में गीता तिवारी ने 775 वोट पाए और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शकुंतला सिंह को शिकस्त देकर प्रधानी अपने नाम कर ली।
पूरा ब्लाक के ही सिरसिंडा गांव से रामतेज यादव ने अपने प्रतिद्वंदी को 114 वोटों से पराजित किया। रामतेज को कुल 361 वोट मिले जबकि शत्रुघन को 1247 वोट मिले।
हालांकि नतीजे बहुत ही धीमी गति से आ रहे थे जिस वजह से शाम पांच बजे तक मात्र आधा दर्जन ही निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा हो पाई थी और उन्हें प्रमाणपत्र दिया गया
…………………………………रिपोर्टर-बृजेश सेन

और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…