उत्तर प्रदेश : अयोध्या Covid प्रोटोकॉल में गांव की सरकार पर फैसला आज.

अयोध्या जनपद में 11 मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई गणना.
अयोध्या. Covid प्रोटोकॉल के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना आज सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के तहत प्रारंभ हुआ। जनपद में मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर मतगणना किया जा रहा है। जिसमे 40 जिला पंचायत सदस्य, 1004 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 794 ग्राम प्रधान, 10012 ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर नतीजा आएगा।
कोविड प्रोटोकॉल के बीच आज गांव की सरकार पर फैसले घड़ी है। देर शाम तक जिसका नतीजा सामने होगा। अयोध्या जनपद में 11 मतगणना केंद्रों को बनाया गया जिसके तहत मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। इस दौरान सभी मतगणना स्थल पर Covid हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। मतगणना स्थल में मसौधा ब्लाक के लिए गुरु नानक अकैडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज, पूरा ब्लॉक मतगणना के लिए बच्चू लाल इंटर कॉलेज, सोहावल ब्लॉक के लिए आरडी इंटर कॉलेज, मया ब्लॉक के लिए द्वापर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, बीकापुर ब्लॉक के लिए भारती इंटर कॉलेज, तारुन ब्लॉक के लिए अनंत इंटर कॉलेज खपराडीह, हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के लिए सार्वजनिक इंटर कॉलेज रनापुर, अमानीगंज ब्लाक के लिए मां वैष्णो देवी नकछेद तिवारी गर्ल्स इंटर कॉलेज कोटिया, मिल्कीपुर ब्लाक के लिए डीआरपीजी कॉलेज सेवरा, रुदौली ब्लाक के लिए शिव शंकर सिंह स्मारक महाविद्यालय गोडखरा करीमपुर, मवई ब्लॉक के लिए पीस कन्वेंट स्कूल मवई में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। जिलाधिकारी अनुज झां के मुताबिक कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतगणना की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है। यह प्रक्रिया मतगणना समाप्त होने तक चलेगा। *रिपोर्टर बृजेश सेन_*

और पढ़े  UP को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात: बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, आज योगी-अश्विनी दिखाएंगे हरी झंडी
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…