उत्तराखंड : 2019 में नेपाल के रास्ते भारत में अवैध तरीके से आने वाली अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक हुई अल्मोड़ा जेल से रिहा

नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने के जुर्म में सजा काट रही पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को जेल से रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार को बनबसा पुलिस उसे लेने अल्मोड़ा जेल पहुंची। दो दिन बाद उसे वैधानिक कार्रवाई के बाद दिल्ली से अमेरिका भेज दिया जाएगा।

बनबसा इमिग्रेशन चैकपोस्ट पर 12 जुलाई 2019 को नेपाल से गलत तरीके से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को पकड़ा गया था। वह काठमांडू से नेपाली यात्री बस में सवार होकर बनबसा के रास्ते दिल्ली जाने का प्रयास कर रही थी। चैकपोस्ट पर पता चला कि उसके नाम का पासपोर्ट तो बना था किंतु पासपोर्ट पर भारत का वीजा नहीं था। इमिग्रेशन चैकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि वीजा के बगैर नेपाल से भारत में प्रवेश करने के जुर्म में उसे बनबसा पुलिस के सुपुर्द किया गया था।

पुलिस ने फरीदा के खिलाफ तीन पासपोर्ट होने और 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ समय पहले न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया था। तारीखों पर उपस्थित न होने पर न्यायालय ने उसका वारंट भी निकाला था। बाद में उसे गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया था।

और पढ़े  हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर का बदलेगा स्वरूप: CMके निर्देश पर सचिव ने परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…