उत्तराखंड / हरिद्वार : दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल आज पहुंचेंगे हरिद्वार, करेंगे रोड शो ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार आएंगे। वह हरिद्वार में शो रोड करने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।
केजरीवाल के आने से एक बार फिर उत्तराखंड की चुनावी सियासत के गरमाने के आसार हैं। इस बार भी राजनीतिक पार्टियों की केजरीवाल पर नजर रहेगी कि वह क्या एलान करते हैं।
हरिद्वार दौरे के दौरान केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून व उत्तरकाशी में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

जबकि सासंद भगवंत मान ने ऊधमसिंह नगर जिले में किसान संकल्प यात्रा निकाली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हरिद्वार व ऋषिकेश का दौरा किया।

और पढ़े  देहरादून: UIIDB प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, शारदा रिवरफ्रंट के काम में तेजी के निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…