उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 17 नए संक्रमित मिले, 173 हुई एक्टिव केसों की संख्या ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 173 हो गई है। 

चार जिलों में एक भी संक्रमित नहीं
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में छह, हरिद्वार में तीन और नैनीताल व पिथौरागढ़ जिले में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।   

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343662 हो गई है। इनमें से 329984 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…