नैनीताल / हल्द्वानी : कांग्रेस बीजेपी का सफाया करने आई है जेसीपी -भावना पांडे

उत्तराखंड का एक मात्र विकल्प है जनता कैबिनेट पार्टी : भावना पांडे

युवाओं महिलाओं को मिलेगा नया उत्तराखंड, जनता कैबिनेट पार्टी आमजन को समर्पित

बीस वर्षों का दर्द लिए उत्तराखंड बदलने आई हूं, जनता कैबिनेट पार्टी मिटाएगी दर्द

हल्द्वानी, शहर के एक निजी होटल में आज आगाज हुआ एक नई पार्टी का, जनता कैबिनेट पार्टी के नाम से रजिस्टर हुई पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि भाजपा और कांग्रेस के खोखले वादों से हुई आमजन की बदहाली का अंतिम समय चल रहा है, कुछ ही समय में होने वाले विधानसभा चुनावों को एक मौके की तरह आंकते हुए भावना पांडे का कहना है कि अब जनता को अपना बदला लेने का वक्त आ गया है और जनता अबकी बार जनता कैबिनेट पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
भावना पांडे ने आगे बताया कि किस तरह कांग्रेस और भाजपा ने पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड का शोषण किया है और यहां के युवाओं और महिलाओं की भावनाओं के साथ छल किया है, लेकिन अब जनता कैबिनेट पार्टी के आने के बाद समस्त युवाओं और महिलाओं की आश बड़ी है।
भावना पांडे ने आगे बताया कि बहुत जल्द ही समस्त विधानसभाओं में मुफ्त औषधालय और शौचालय की व्यवस्था करने वाली है जिसका फायदा आमजन को चुनाव से पहले मिल जाएगा।
बेरोजगारों के लिए रोजगार एप और किसानों के लिए किसान हाट एंड मार्ट की सुविधाओं को लेकर जनता कैबिनेट पार्टी ने सत्ता में आने से पहले ही लोगों के लिए काम करना शुरू कर दिया है।
कोरोना के दौरान भी लोगो को मदद करने के पश्चात भावना पांडे को कोरोना वॉरियर के सम्मान से सम्मानित भी किया गया। भावना पांडे ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं, बेरोजगार फार्मासिस्ट संगठन, डायट डीएलएड के बच्चों , भोजन माताओं और कई अन्य समूहों के समर्थन से आज जनता कैबिनेट पार्टी अपने लॉन्चिंग से पहले ही लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है, और जनता अब नई पार्टी को अपना पहला विकल्प मान रही है। मुख्यमंत्री बनने की चाह का प्रश्न पूछे जाने पर भावना पांडे ने इस संभावना को बिल्कुल नकार दिया बल्कि उन्होंने यह तक कह दिया कि वह किसी सीट से नहीं लड़ेंगी और उत्तराखंड को एक मजबूत विकल्प देने का काम करेंगी।

और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर क्रैश: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…