उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 24 नए केस, 37 मरीज हुए ठीक

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए है। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को 37 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। फिलहाल राज्य में 418 सक्रिय मामले हैं। गुरुवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342526 हो गई है। जिनमें से कुल 328695 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 7369 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। गुरुवार को अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर और टिहरी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और उत्तरकाशी जिले में तीन, चमोली और हरिद्वार जिले में एक, चंपावत, नैनीताल और रुप्रद्रयाग जिले  में दो व पौड़ी जिले में चार संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: खानपुर विधायक उमेश कुमार का बड़ा एलान, कल सदन से देंगे इस्तीफा, विपक्ष पर लगाए आरोप
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…