उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 981 संक्रमित मरीज मिले और 36 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 2062 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 27216 हो गई है।
प्रदेश में 24 घंटे में 36 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। अब तक 6483 मरीजों की मौत हो चुकी है।
वहीं, 2062 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 289996 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज स्वस्थ होने से सक्रिय मामले कम हो रहे हैं। वर्तमान में 27216 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।