उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के मात्र 5 नए संक्रमित मिले, कोई भी मरीज की मौत नहीं, राज्य में आज ब्लैक फंगस का एक नया मामला…

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 17 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 150 हो गई है। वहीं ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343555 हो गई है। इनमें से 329910 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ब्लैक फंगस का एक नया मामला
प्रदेश में शनिवार को एम्स ऋषिकेश में ब्लैक फंगस से पीड़ित एक मरीज सामने आया है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 587 हो गई। जबकि 132 मरीजों की मौतें हुई है। ब्लैक फंगस के 375 मरीज ठीक हुए हैं।

और पढ़े  जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…