हल्दूचौड़ : स्वच्छता अभियान के साथ महापुरूषों के सिद्धांतों और पदचिन्हों के अनुसरण का संदेश

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.मनोहर सिंह मुनौला ने झंडारोहण और माल्यार्पण के उपरांत प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को महापुरूषों के जीवन परिचय से अवगत कराते हुए उनके सिद्धांतों, विचारों, राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलनों में गांधी जी की भूमिका एवं शास्त्री जी के मानव मूल्यों को व्यवहारिक जीवन में अपनाकर उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन समारोहक वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ.विपिन चंद्र जोशी, डॉ.अजित कुमार सैनी, डॉ.राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ.भारत डोबाल, डॉ.रीता दुर्गापाल, डॉ.इन्द्र मोहन पंत, डॉ.मनीषा कड़ाकोटी, डॉ.पी.सागर, डॉ.सुनील पंत, डॉ. दीप्ति बिष्ट, डॉ.नीलम कनवाल, डॉ.मनोज कुमार जोशी, डॉ. वसुन्धरा लसपाल, डॉ.नीतिका आर्या एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ.हेम चन्द्र पाण्डे ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और महाविद्यालय में स्वच्छता का कार्य किया गया।

और पढ़े  बदरीनाथ धाम: 15 दिन बाद बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, मांगों पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…