उत्तराखंड : नैनीताल मिशन सेवा के तहत नैनीताल पुलिस की विशेष पहल

Spread the love

जरूरतमंदों के पास पहुंचकर पुलिस कर रही मदद

आज दिनांक 06/05/2021 को चौकी प्रभारी पीरुमदारा उप निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत निवासरत बुजुर्ग असहाय लोगों के घर जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उक्त ग्राम क्षेत्र अंतर्गत करीब 200 किलो राशन वितरित किया गया व जरूरतमंद लोगों को दवाइयां एवं कोविड संक्रमण से बचने हेतु मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए।
2-चौकी भोटियापड़ाव पुलिस को सूचना मिली कि नवाबी रोड स्थित एक परिवार को राशन की आवश्यकता है इस सूचना पर चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव उप निरीक्षक प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा उक्त परिवार को राशन पहुंचाकर आंशिक मदद की गई। वही एक और प्रकरण में आज चौकी प्रभारी ज्योलीकोट उपनिरीक्षक जोगा सिंह को किसी माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की गांव क्षेत्र अंतर्गत एक महिला जो अकेले निवास कर रही है तथा उसके घर पर राशन इत्यादि की व्यवस्था ना होने से व्यथित है एवं अन्य बीमारी के कारण चलने में असमर्थ है ।सूचना पर चौकी प्रभारी ज्योलीकोट द्वारा उक्त महिला के आवास पर पहुंचकर राशन एवं जरूरी दवाइयां इत्यादि पहुंच जाकर मदद की गई।
यदि आपके आसपास भी इस प्रकार के जरूरतमंदों को किसी वस्तु, दवाइयों इत्यादि की आवश्यकता है तो आप नैनीताल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 05946 223538 पर संपर्क कर सूचित कर सकते हैं अथवा उन्हें स्वयं सहायता पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- GST का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
  • Related Posts

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    हल्द्वानी / बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला-: पुनर्वास के सवाल पर SC ने कहा- शिविर लगाएं, 31 मार्च तक तलशे पात्र

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे जमीन मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य की तरफ से अधिवक्ताओं के तर्क को सुना। इसके साथ ही याचिका डालने वाले अधिवक्ताओं को भी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *