नैनीताल- जहरीले पौधे धतूरा का सेवन करने से एक ही परिवार के तीन लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

 

नैनीताल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में जहरीले पौधे धतूरा के सेवन से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को देर रात बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार निगलाट सिरोड़ी निवासी लक्ष्मी देवी (85) मंगलवार शाम खेत में साग तोड़ने गई थीं। आंखों से कम दिखाई देने के कारण वह अनजाने में साग के साथ धतूरा भी तोड़ लाई। शाम को लक्ष्मी देवी, उनके बेटे करन रौतेला (56) और बहू प्रियंका (25) ने वही सब्जी और रोटी खा ली। खाना खाने के कुछ ही देर बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें चक्कर आने लगे।

परिवार की बेटी कोमल ने जिसने वह सब्जी नहीं खाई थी, उसने उनकी हालत देखी तो पूछताछ की। इसके बाद खेत में जाकर देखा गया तो पता चला कि सब्जी में धतूरा मिल गया था। आनन-फानन में परिजन तीनों को देर रात बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि धतूरा एक जहरीला पौधा है, जिसके सेवन से चक्कर आना, उलझन, बेहोशी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। समय पर इलाज मिलने से मरीजों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि खेतों से साग-सब्जी तोड़ते समय सावधानी बरतें और किसी भी अनजान पौधे का सेवन न करें। बताया कि अब तीनो की हालत ठीक है।

और पढ़े  देहरादून: एमईएस में कर्मचारियों की फर्जी हाजिरी, 18.43 लाख का भुगतान, तीन ठेकों में गड़बड़ी, CBI ने की FIR

 

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…