उत्तराखंड/ देहरादून : मुख्यमंत्री रावत आज सुबह अचानक दिल्ली के लिए रवाना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात। लॉकडाउन को लेकर भी ले सकते हैं बड़ा फैसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार की सुबह अचानक दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान चारधाम यात्रा खोलने, कोविड कर्फ्यू में ढील, तीसरी लहर की तैयारी और केंद्र में राज्य की लंबित परियोजनाओं पर भी बात हो सकती है। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी प्रयास कर सकते हैं।

आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे व्यापारियों को आठ जून के बाद शासन की ओर से राहत मिल सकती है। व्यापारियों की मांग पर लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बाजार को छूट देने का आश्वासन दिया है।

और पढ़े  उत्तराखंड: दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, CM बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…