उत्तराखंड/चमोली : बद्रीनाथ हाइवे पर जोशीमठ के पास भूस्खलन से चार मंजिला होटल धराशायी।

इन दिनों लगातार हो रही भारी वर्षा से पहाड़ों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो कर रह गया है।जहाँ जगह-जगह भूस्खलन होने से आवासीय भवन,सड़कें,लोगों के पैदल रास्ते, पेयजल और खेल-खलिहान जमींदोज हो रहे हैं।

इसी के चलते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से पहले सेलंग में चार मंजिला रघुबीर होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो कर पल भर में ही पूरी तरह जमीदोंज हो गया । जिस कारण होटल के मलवे से NTPC की टनल भी बंद हो गयी है।

गनीमत यह रही है कि यहां पूर्व में ही बरती गई सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नही घटी।होटल के नीचे भूस्खलन होता देख प्रशासन ने समय रहते होटल को खाली करवा दिया था।जिस कारण यहां बड़ी हानी होने से बचा लिया गया।

बता दें कि लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी हैं। ग्रामीणों क्षेत्रों की सड़कें बंद पड़ी हुई हैं।जगह जगह भूस्खलन जारी है

और पढ़े  देहरादून- ट्रिपल मर्डर: रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…