उत्तराखंड : कोरोना के मामले कम होते देख देवस्थानम बोर्ड ने भेजा प्रस्ताव, चरणबद्ध तरीके से चारधाम यात्रा को खोलने की तैयारी

Spread the love

भारत में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने से देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा को चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से शासन को यात्रा को सीमित संख्या में शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन की अनुमति के बाद सरकार 15 जून के बाद फैसला ले सकती है।

मई व जून महीने में चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे। लेकिन वर्तमान में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बिना श्रद्धालुओं के सन्नाटा पसरा है।

कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ने से देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा को चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से शासन को यात्रा को सीमित संख्या में शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन की अनुमति के बाद सरकार 15 जून के बाद फैसला ले सकती है। 

कोरोना महामारी के कारण लगातार दूसरे साल भी चारधाम यात्रा बंद पड़ी है। मई व जून महीने में चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे। लेकिन वर्तमान में बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बिना श्रद्धालुओं के सन्नाटा पसरा है। सिर्फ मंदिर में पुजारी, तीर्थ पुरोहित ही पूजा पाठ की परंपरा को निभा रहे हैं। पर्यटन उद्योग ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जिसमें चारधाम यात्रा प्रमुख है।

कोरोना की दूसरी लहर काबू में आने से बीते वर्ष की तर्ज पर देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम यात्रा को चरणबद्ध तरीके खोलने की तैयारी की है। जिसमें सबसे पहले चारधामों के समीपवर्ती गांवों के लोगों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद जिला, राज्य और बाहरी राज्यों के लोगों के लिए यात्रा शुरू की जा सकती है।

और पढ़े  देहरादून- कमर्शियल LPG सिलिंडर की आपूर्ति के लिए एसओपी जारी, हर रोज 2650 ही बांटे जाएंगे

चारधामों में एक दिन में आने वाले श्रद्धालुओं की क्षमता के आधार पर यात्रा को सीमित संख्या में संचालित करने का प्रस्ताव देवस्थानम बोर्ड ने दिया है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए ई-पास के माध्यम से यात्रा की अनुमति दी जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    चम्पावत- पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, दर्शन कर लौट रही थी महिला 

    Spread the love

    Spread the loveमां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा की एक महिला श्रद्धालु की हालत बिगड़ गई। उसे काली मंदिर के पास स्वास्थ्य कैंप में लाया गया, जहां उसे…


    Spread the love

     हल्द्वानी- रक्षा मंत्री की जनसभा: CM धामी को कहा धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, विकास और सख्ती के लिए थपठापाई धामी की पीठ

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा : सीएम को धाकड़ नहीं धुरंधर धामी कहा, विकास और सख्ती के लिए पीठ थपठापाई केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *