उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर महिला के साथ ट्रक ड्राइवर व उसके साथी ने किया बलात्कार ।

उत्तराखंड के श्रीनगर में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक महिला के साथ ट्रक डाइवर और उसके दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से इलाके के लोगों में काफी रोष है। वहीं चालक सहित दो और लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रक ड्राइवर राजीव पुत्र लाखन सिंह (33) निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) द्वारा पीड़ित महिला को ट्रक में बैठाया गया। जिसके बाद चालक ने अपने दोस्तों सतबीर सिंह पुत्र जय प्रकाश (49) निवासी थाना-सिहानी गेट, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) व एक अन्य के साथ मिलकर उक्त महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी।

और पढ़े  रुड़की: एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…