उत्तरप्रदेश : कोरोना ने बढ़ाई सकती, अब नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 बजे तक, बंद रहेंगे स्कूल ।।

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने और सख्ती बढ़ा दी है।रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात 10 से सुबह 06 बजे तक लागू कर दिया है। इसके अलावा 10वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम-9 के साथ बैठक हुई है। बैठक में फैसला लिया गया है कि 6 जनवरी से नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह 6 तक लागू किया जाए। 10वीं तक के स्कूल मकर संक्रांति तक बंद रहेंगे। 1000 केसेज वाले जिलों में कड़ी पाबंदियां लागूं की जाएं।
सीएम योगी ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में एक्टिव केस की न्यूनतम संख्या 1000 से अधिक हो जाएं, वहां जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट आदि सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जाए।

शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता न हो। खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए। मास्क-सैनिटाइज़र की अनिवार्यता रहे।
आपको बता दें कि मंगलवार को पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी दी है।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…