समाजवादी युवजन सभा 11 जनवरी से निकलेगी साइकिल यात्रा पर।।

जनपद में समाजवादी युवजन सभा 11 जनवरी से साइकिल यात्रा व जन चौपाल के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे के खिलाफ को लेकर उनके बीच रखने का काम करेगी और समाजवादी पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के हासिल करवाएगी।इस साइकिल यात्रा में प्रमुख रूप से महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुख रहेगा। इस कार्यक्रम की जानकारी युवा जन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी.जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार में गुंडाराज चरम पर है, भाजपा सरकार में किसान परेशान है, किसानों को धान नहीं खरीदा जा रहा है ,खाद की बोरी में कटौती हो रही है, कीटनाशक और बीज के दाम बढ़ गए हैं,और किसानों के फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है।खड़ी फसल छुट्टा जानवर खा जा रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश का अन्नदाता बेहाल और परेशान है।और आत्महत्या करने पर मजबूर है। पहले हमारी साइकिल यात्रा का कार्यक्रम 7 जनवरी को था लेकिन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 8 व 9 जनवरी को अयोध्या आगमन पर कार्यक्रम 11 जनवरी को कर दिया गया है।अयोध्या की जनता से हाथ जोड़कर अपील है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम मैं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनावे। समाजवादी युवजन सभा संपूर्ण जिले की सभी विधानसभाओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव के स्वागत के लिए पूरे दमखम के साथ तैयार हैं। और सभी विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष महासचिव एवं पूरी विधानसभा कमेटी से निवेदन है कि अपनी विधानसभा में कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग करें।

और पढ़े  अयोध्या- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया अभिनंदन
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…