अलाव में हुए धमाके से 4 लोग हुए घायल।

अयोध्या जिले के कोतवाली रौनाही क्षेत्र के ग्राम करेरू में अलाव में हुए धमाके से चार लोग घायल हो गए है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा हैl घटना की सूचना के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।दरसअल रविवार को अयोध्या में कड़ाके की ठंडक व बरसात से लोग परेशान थेl इस बीच शाम को करेरु गांव प्रधान के घर के बाहर अलाव में धमाके हुआ। इस धमाके में आग के पास बैठे प्रधान के रिश्तेदार कपिल देव तिवारी सहित 4 लोग घायल हो गए।स्थानीय लोगों के अनुसार तेज धमाका हुआ और घटना के 1 घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नही पहुंची।वही करेरू में अलाव में विस्फोट होने के मामले में एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर का कहना है कि मामला संदिग्ध नहीं। फिर भी अलाव के राख की पुलिस जांच करायेगी। रौनाही थाना क्षेत्र के करेरु में अलाव तापते वक्त विस्फोट से चार लोग घायल हो गए थे। चारों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

और पढ़े  विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…