अयोध्या : राष्ट्रपति के 29 अगस्त के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज

Spread the love

29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है । आज दिल्ली से विशेष ट्रेन से नार्दन रेलवे के जीएम आशुतोष दंगल अयोध्या पहुंचे। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आशुतोष गंगल सीधे राम जन्मभूमि राम लला का दर्शन करने के लिए पहुंचे। आशुतोष गंगल ने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का दर्शन किया। आशुतोष गंगल 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम को लेकर रेलवे की व्यवस्था को देखने के लिए अयोध्या पहुंचे हुए थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे। ऐसे में लखनऊ से लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन तक की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जीएम नार्दन रेलवे आशुतोष गंगल अयोध्या पहुंचे हुए थे। आशुतोष गंगल अयोध्या रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण निर्माण कार्य को भी देखें। अयोध्या का नया रेलवे स्टेशन राम मंदिर की तर्ज पर निर्माण हो रहा है। तीन चरणों में बनने वाला यह रेलवे स्टेशन प्रथम चरण के 60% कार्य को पूरा कर चुका है। प्रयास है कि 29 अगस्त तक नए बनने वाले रेलवे स्टेशन में अधिकांश निर्माण पूर्ण हो सके और उसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दिखाया जा सके ।आशुतोष गंगल ने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे से पहले की तैयारी की समीक्षा किया है । अयोध्या रेलवे स्टेशन का पहला चरण का निर्माण दिसम्बर तक पूरा हो जाएगा। जीएम आशुतोष गंगल ने कहा कि राम मंदिर बनते ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी । ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है ,दोहरीकरण से गाड़ी की छमता भी बढ़ेगी । जीएम आशुतोष गंगल 3 घंटे रहे अयोध्या रहे। अयोदया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया , ट्रैफिक सिस्टम को जाना , आईजी संजीव गुप्ता , डीएम , एसएसपी के साथ राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर बैठक किया।

और पढ़े  अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *