अयोध्या : राम मंदिर के लिए सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक दुकान में घुसा, लाखों का नुकसान

श्री राम जन्मभूमि परिसर के पहले अनियंत्रित ट्रक ने दुकान में मारी जोरदार टक्कर, मकान का टूटा हिस्सा
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे नींव भराई की कार्य को लेकर प्रयोग होने वाली सामग्रियों की आपूर्ति में सीमेंट लदी लारी अयोध्या की दुकान में जा घुसी और जहां दुकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दुकान से सटे कमरे में सो रहे परिजन बाल बाल बचे। लेकिन लारी के जोरदार टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे नींव भराई का कार्य इंजीनियरिंग फील्ड मैटेरियल के द्वारा किया जा रहा है इसमें गिट्टी सीमेंट अभ्रक सहित अन्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिए बड़ी संख्या में ट्रक व लारियों का लाइन सड़कों पर लगी रहती है। क्योंकि परिसर में सुरक्षा के बन्दिशों के कारण बिना परमिशन कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकता है। वही आज सुबह 5 बजे लगभग सीमेंट से भरी लारी परिसर के पास पहुंची इस दौरान लारी अनियंत्रित होकर दुकान मकान में जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान मकान में सो रहे परिजनों ने अपने बच्चों को लेकर बाहर निकल आए तो देखा ट्रक ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दिया है क्षतिग्रस्त मकान के मालिक राम सोहन गुप्ता के मुताबिक ट्रक द्वारा लाखों का नुकसान किया गया है जिसके खिलाफ श्री राम जन्मभूमि के थाने में तहरीर दी गई है।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…