अयोध्या : रामनगरी में कोरोना काल में पहली बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर उमड़ा जन सैलाब ।

रामनगरी में कोरोना काल में पहली बार अयोध्या में गुरु पूर्णिमा के मौके पर जन सैलाब उमड़ा पड़ा। जहाँ लाखों श्रद्धालु सरयू घाट पर स्नान कर मंदिरों में पूजा पाठ के साथ अपने अपने गुरु महाराज का भी पूजन अर्चन कर रहे हैं।. लेकिन इस दौरान प्रशासनिक सख्ती सिर्फ बाजारों पर ही नजर आई. अयोध्या के सभी मंदिरों में अपने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. मौके पर आस्था और भक्ति में डूबे हुए पहले श्रद्धालु सरयू में स्नान कर प्रमुख मंदिरों में नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित भगवान श्री राम लला के दर्शन कर रहे हैं उसके बाद अपने गुरु देव की भक्ति में मंदिरों में उमड़ पड़े और अपने गुरु को अन्न, वस्त्र, फल, जल से भेट कर आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है। कोरोना महामारी अभी समाप्त नहीं हुआ है पूर्व में कोरोना की दूसरी लहर ने बड़ी तबाही मचा दी अब तीसरी लहर से बचने के लिए शासन प्रशासन तैयारियों में है। तो वहीं आज अयोध्या में देखने वाला यह जन सैलाब एक बार फिर से लहर को चुनौती देता नजर आ रहा है। सरयू घाट से लेकर मठ मंदिरों में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंस के लाखों लोग जमा हुए हैं। लेकिन प्रशासनिक सख़्ती सिर्फ बाजारों पर दिखाई देती रही शनिवार लॉक डाउन के कारण सभी दुकान बंद रही। और प्रशासनिक व्यवस्थाएं बाजारों पर बनी रही। वही सीओ अयोध्या आरके राय का कहना है कि गुरु पूर्णिमा के साथ साथ आज शनिवार का दिन है यहां श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है यातायात सुरक्षा को लेकर 45 जगह एलोजोन में बैरियर लगा रखे हैं हनुमानगढ़ी के चारों ओर अपनी फोर्स लगा रखे हैं। हमारी सुरक्षा एजेंसी लगी है।

और पढ़े  बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…