अयोध्या : भारी मात्रा में अवैध शराब हुई बरामद।

Spread the love

जिले के थाना पटरंगा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई हैं।जनपद की पटरंगा पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध शराब बरामद की है।आपको बताते चले कि मुखबिर की सूचना पर पटरंगा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मिया का पुरवा चौराहे पर डीसीएम को पकड़ा गया, डीसीएम गाड़ी संख्या यूपी 15 CT 1966 छोड़कर शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। गौरतलब है कि थाना पटरंगा पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में अवैध शराब बरामद किया चेकिंग के दौरान डीसीएम को रोका गया, तो शराब तस्कर डीसीएम छोड़ कर फरार हो गए। डीसीएम में भारी मात्रा में 206 गत्तों में विभिन्न बॉन्डों में अवैध अंग्रेजी शराब कुल 1835.64 लीटर ,कुल 5928 बोतलो को बरामद किया गया है। जिसमे मैकडॉवेल रॉयल प्लेयर ऑफिसर चॉइस ब्रांड की शराब बरामद किया, इन शराबों की लगभग 14.50 लाख रुपए की बताई जा रही है यह हरियाणा से बिहार सप्लाई की जा रही थी।मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी रूदौली रितेश कुमार सिंह के मुताबिक अयोध्या थाना पटरंगा जनपद में 206 गत्तो विभिन्न ब्राण्डों में 1835.64 लीटर अवैध शराब को एक डीसीएम वाहन सहित बरामद कर लिया गया है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- राष्ट्रपति के आगमन से पहले शहर को चमकाने में जुटा निगम
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *