अयोध्या : संसदीय अध्ययन समिति की सर्किट हाउस में बैठक

अयोध्या 16 जुलाई 2021। विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की आज सभापति हीरालाल यादव के नेतृत्व में सर्किट हाउस में एक बैठक की गई । सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय अध्ययन समिति के सदस्यों व सभापति से मुलाकात की और उनका स्वागत भी किया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने विधान परिषद सभापति को स्मृति चिन्ह भेंट किया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व अयोध्या विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने इसे एक औपचारिक भेंट बताया। श्री जायसवाल ने बताया कि संसदीय समिति विधान परिषद के सभापति के साथ इस मौके पर विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव विधान परिषद सदस्य डॉ आकाश अग्रवाल व विधान परिषद सदस्य सुरेश कुमार कश्यप भी मौजूद थे। स्वागत करने वालों में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़ महंत बाल योगी रामदास ,समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ,पार्षद दल के नेता हाजी असद अहमद, युवा नेता गौरव पांडे ,अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

चौधरी बलराम यादव
जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
अयोध्या

और पढ़े  अयोध्या- बैठक में मौजूद संत महंत,सीएम योगी के मार्गदर्शन में भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, तैयारियों पर मंथन
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…