नोएडा : आप नोएडा ने चलाया यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान

नोएडा यूपी जोड़ो अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिले में कई स्थानों में सदस्यता अभियान चलाया। नोएडा में आज ममूरा सेक्टर 66 में पंडित अमित भारद्वाज के नेतृत्व में ,बरौला सेक्टर 49 में राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में व सदरपुर सेक्टर 45 में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। पार्टी से जुड़कर सदस्यता लेने वालों का तांता लगा रहा। काफी संख्या में लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली
इसके अलावा SVS से रामजी पांडे,शंकर झा,सुरेश साहू,विनोद गुप्ता ने मामूरा में डोर टू डोर जाकर 50 लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि सदरपुर सदस्यता कार्यक्रम में शहर के कई महत्वपूर्ण लोगो ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए।जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने किसान नेता डी पी चौहान शाहपुर, मुनेश प्रधान सदरपुर एवं नीरज चौहान तथा कई साथियों को पार्टी की टोपी भेंट कर विधिवत शामिल कराया इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष के पी सिंह भी मौजूद रहे।

और पढ़े  आगरा शिक्षक MLC चुनाव: इन तीन बूथों पर फिर होगा मतदान, सपा प्रत्याशी ने लगाए थे धांधली के आरोप, आ गया आदेश
  • Related Posts

    यूपी: गृहमंत्री अमित शाह का एलान, तीसरी बार सरकार बनने पर लागू करेंगे समान नागरिक संहिता

    लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर…

    करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

    करवा चौथ पर एक ओर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए चांद का दीदार कर रही थीं, वहीं थाना दक्षिण क्षेत्र में हर्ष फायरिंग के दौरान एक…