अयोध्या : सुप्रीम कोर्ट के बाद अयोध्या के धर्मार्चार्यों ने भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की मांग की

सुप्रीम कोर्ट के बाद अयोध्या के धर्मार्चार्यों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की मांग की है। रामनगरी के साधु-संतों का कहना है, कि शरीर ही साधना है, जिसकी सुरक्षा आवश्यक है। बिना इसके धर्म का कोई मतलब नहीं है। इसलिए कांवड़ यात्रा पर हर हाल में रोक लगाई जानी चाहिए। कोरोना फैलेगा तो मंदिरों में पूजा पाठ भी बंद हो जाएगा। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर भी दुनिया के बहुत से देशों में दस्तक दे चुकी है और भारत में भी इसकी आहट है। इन परिस्थितियों में कोरोना के नियमों में कोई ढील नहीं होनी चाहिए। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि कांवड़ यात्रा निकलेगी तो भीड़ पर नियंत्रण मुश्किल हो जाएगा और इससे कोरोना फैलेगा तो मंदिरों में जो पूजा पाठ चल रहा है, वह भी बंद हो जाएगा और श्रद्धालु दर्शन भी नहीं कर पाएंगे।तो वही दूसरी औऱ अयोध्या कावड़ यात्रा को लेकर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का कहना है कि कावड़ यात्रा धार्मिक यात्रा है।कोविड नियमो का पालन करते हुए यात्रा को परमिशन देना चाहिए।

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…