बड़ी खबर – आगरा में 8 करोड़ से ज्यादा की डकैती, 17 किलो की सोना-नकदी की लूट।

Spread the love

आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी के ऑफिस में शनिवार दोपहर को छह बदमाशों ने डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कर्मचारियों को बंधक बनाकर 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में लगी हुई है। बदमाश कहां से आए थे और किस तरफ गए हैं। यह जानने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। वहीं कमला नगर जैसे पॉश इलाके में दिनदहाड़े हुई डकैती की वारदात से एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक थाना कमला नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक मार्ग पर एक इमारत में मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस है। इस इमारत में और भी कई दुकानें हैं। मणप्पुरम गोल्ड का ऑफिस पहली मंजिल पर है। बताया गया है कि दोपहर करीब दो बजे छह बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने घुसते ही मैनेजर और कर्मचारियों को बंधक बना लिया।

सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को ढक रखा था। उनके हाथों में हथियार थे। उन्होंने मैनेजर और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और करीब 17 किलो सोने के जेवरात और पांच लाख रुपये कैश अपने बैगों में भर लिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। लूटे गए 17 किलो सोने के जेवरात की कीमत करीब सवा आठ करोड़ रुपये से ज्यादा है।


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चंदा चोरी: फेस रीडिंग से हाजिरी, यहां लगे कैमरे, देरी और गायब रहने..., बदले नियम
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *