गाजियाबाद : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में जीडीए के बोर्ड सदस्य व पूर्व एमएलसी भिड़े, घायल हुए पवन गोयल अस्पताल में भर्ती

Spread the love

गाजियाबाद में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शुक्रवार को जीडीए बोर्ड सदस्य पवन गोयल और पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी भिड़ गए। मारपीट के बीच पवन गोयल को चोटेें आईं जिसके बाद उन्हें पटेल नगर के गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवन गोयल का आरोप है कि मेरे साथ प्रशांत चौधरी ने मारपीट की है। मामले में प्रशांत चौधरी का कहना है कि पवन गोयल का आरोप निराधार है। किसी भी तरह की मारपीट नहीं हुई है बल्कि बैठक के दौरान पवन गोयल ने ही कहा कि तुम क्या थे तुम लोगों के पैर छुआ करते थे। इसी बहस के बीच दोनों लोग पार्टी कार्यालय से बाहर निकल कर आए। जहां पवन गोयल ने पहले मेरा गिरेबान पकड़ लिया, उसके बाद मैंने भी उसका गिरेबान पकड़ा। इस दौरान पवन गोयल का कुर्ता फट गया जिसे अब वह मारपीट बता रहा है। गिरेबान पकड़ने के अलावा कुछ नहीं हुआ। पवन गोयल के भाई संदीप कुमार गोयल ने प्रशांत चौधरी और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पवन गोयल के मुताबिक प्रशांत चौधरी ने पहले भी हत्या की धमकी दी थी। पवन गोयल की पिटाई के विरोध में अस्पताल में वैश्य समाज के कुछ लोग धरने पर बैठ गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव: धार्मिक स्थल पर भीड़ नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके खोजे सरकार
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *