अयोध्या : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया की जन संकल्प यात्रा की शुरूआत ।

रामनगरी से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने जन संकल्प यात्रा की शुरूआत कर दी है।राजा भैया भी यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के चुनावी मैदान में कमर कसकर उतर चुके हैं।प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है।इसी कड़ी में राजा भैया भी मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।उन्होंने राम जन्मभूमि में रामलला व हनुमान गढ़ी का दर्शन कर अयोध्या से चुनावी शंखनाद किया हैं।कुंडा बेती राजभवन से आज राजा भैया के गाड़ियों के काफिले के साथ जन संकल्प यात्रा निकाली।जहां प्रतापगढ़ से लेकर रामनगरी अयोध्या में राजा भैया का श्री राणी सती मंदिर मोती नगर मसौधा पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष सिंह, भाई मधुबन सिंह की अगुवाई में पार्टी के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।इस तरह उनका अयोध्या में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।

वही रामनगरी में दर्शन पूजन के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से मुखतिब होते हुए राजा भैया ने कहा कि भगवान राम हमारे आराध्य है। हम सबके दिल मे है। चुनाव पर कहा कि प्रदेश में जहां से मजबूत सीटे होंगी वहीं से चुनाव लड़ेगे। जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे। अभी किसी पार्टी से गठबंधन की कोई बात नहीं।वही द्वारा अयोध्या से चुनाव लड़े जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। राजा भैया ने किसान आंदोलन को लेकर कहा कि जो किसान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे है, वह किसान नहीं हैं।किसान तो खेतों में पसीना बहा रहा है।वही किसान है। वही राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता दल का गठन नवंबर 2018 में हुआ था पूरे प्रदेश देश में कोविड की चपेट में आया। उस मंजर को आप सभी लोगों ने देखा। अब ईश्वर से कृपा से कोविड का असर समाप्त हो चुका।राजा भैया ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं से मिलने उनकी राय जानने और जनता का आशीर्वाद लेने के लिए पूरे प्रदेश में दौरे का आयोजन है।जिसका शुभारंभ भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेकर आज से शुरू हुआ है।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…