अयोध्या : आप ने निकाली तिरंगा यात्रा,राम नगरी फिर बनी राजनीति का केंद्र, मनीष सिसोदिया ने लिया रामलला से आशीर्वाद।

रामनगरी एक बार फिर राजनीति का केंद्र बन गई है। आज आम आदमी पार्टी नगर में तिरंगा यात्रा निकालेगी। इसके पहले सोमवार को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि जानकीघाट में डिप्टी सीएम ने महंत रामप्रकाश दास, महंत विवेक आचारी, महंत पवन दास शास्त्री, महंत दिलीप दास, नागा रामलखन दास, महंत सीताराम दास, महंत रामटहल शरण वेदांती, महंत उमेश दास, आचार्य नारायण मिश्र सहित अन्य संत-धर्माचार्यों से भी आशीर्वाद लिया।
प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया है कि अयोध्या में 14 सिंतबर को होने जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रवाद को बेनकाब करने का काम करेगी।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकालने की योजना बनाई है।

और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…