“सेक्स”(SEX) सीरीज : महिला आयोग ने “सेक्स” सीरीज को लेकर लिया संज्ञान, विभाग को जारी किया नोटिस ।

Spread the love

दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर एक वाहन पंजीकरण संख्या में बदलाव करने मांग की। आयोग को एक लड़की की ओर से शिकायत मिली थी, जिसमें लड़की ने उसके वाहन पंजीकरण संख्या पर आवंटन श्रृंखला में ‘सेक्स’ शब्द होने की वजह से गंभीर उत्पीड़न का सामना करने की बात कही थी।
आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिवहन विभाग को नोटिस जारी कर स्कूटी के वाहन पंजीकरण नंबर में तत्काल बदलाव की मांग की है। आयोग ने परिवहन विभाग को इस श्रृंखला में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या प्रस्तुत करने एवं साथ ही विभाग को प्राप्त ऐसी सभी शिकायतों का विवरण भी देने को कहा है। आयोग ने परिवहन विभाग से चार दिन के भीतर मामले में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जारी करने को कहा है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग रहते हैं जो इतनी नीच सोच रखते हैं और लड़कियों को तंग करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मुझे इस बात का गहरा खेद है कि लड़की को इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी और मैंने इस मामले को सुलझाने के लिए परिवहन विभाग को चार दिन का समय दिया है। ताकि लड़की को और प्रताड़ना न झेलना पड़े।


Spread the love
और पढ़े  जिस्मफरोशी: ग्राहक बन पहुंची 'खाकी', ऐसी सर्विस हुई ऑफर, पांच महिला पकड़ी गईं, ये सामान बरामद
  • Related Posts

    रक्षा क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी, FY26 में उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

    Spread the love

    Spread the loveभारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। सरकार ने बुधवार को जानकारी दी कि पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में देश का सालाना…


    Spread the love

    पीएम किसान सम्मान निधि-: PM मोदी क्या पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveइस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त को 20 जून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *