समाजवादी पार्टी इस बार पूरी बहुमत से उत्तर प्रदेश में बनाएगी सरकार- पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ।

Spread the love

समाजवादी पार्टी इस बार पूरी बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसान आवारा पशुओं से इस कदर परेशान था कि किसान रात दिन खेतो की रखवाली करने को मजबूर था। ये कहना है पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद का। पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद सिविल लाइन स्थित होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जमकर प्रदेश की योगी सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर में उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों का पूरा ब्यौरा भी दे डाला।इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि किसान के खेतों की रखवाली में आसानी होगी और छुट्टा जानवरों से उनकी फसलों को बचाया जा सके। उन्होंने ये भी कहा कि इसकी पूरी योजना गोपनीय तरीके से बन चुकी है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव,प्रवक्ता बलराम यादव भी मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  UP- इटावा में लावारिस मिली बांग्लादेशी किशोरी, पुरानी दिल्ली से बागपत का था टिकट, खुफिया टीम कर रही पूछताछ
  • Related Posts

    बेटी ने पापा प्रतीक को दी अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोईं पत्नी अपर्णा यादव, पूरा परिवार रहा मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveमुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर उनके विक्रमादित्य आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस मौके पर उनके अंतिम दर्शन करने…


    Spread the love

    Prateek Yadav- ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक दिखे अखिलेश-शिवपाल, प्रतीक का हुआ अंतिम संस्कार

    Spread the love

    Spread the love बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, अखिलेश-शिवपाल रहे मौजूद बैकुंठधाम में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव के पिता व प्रतीक के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *