अयोध्या: सामान्य दर्शन के लिए पास व्यवस्था खत्म, अब बिना पास के हो सकेंगे दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों में दर्शन के लिए सामान्य दर्शन पास व्यवस्था समाप्त कर दी है। एक सितंबर और उसके बाद की तिथियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। श्रद्धालु अब बिना किसी पास के इन मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि मई माह से ही बिना पास के दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। राम जन्मभूमि परिसर में सभी मंदिरों का निर्माण पूरा होने के बाद 13 अप्रैल से दर्शन शुरू हुए थे। शुरुआती चरण में सुगम, विशिष्ट और सामान्य पास के आधार पर दर्शन की व्यवस्था थी। सामान्य पास की शुरुआत 10 अप्रैल से हुई थी और यह केवल ऑनलाइन उपलब्ध था।
मई में श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर बिना पास के दर्शन की अनुमति दी गई थी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 31 अगस्त तक सामान्य पास की बुकिंग जारी रखी थी। अब इसकी आवश्यकता नहीं है। सुगम दर्शन और आरती पास की बुकिंग फिलहाल जारी रहेगी। ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका।
और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

    एक प्रेमी जोड़े की चर्चा इस समय हर जुबान पर है। रिश्ते में सास और दामाद के बीच नजदीकी बनी तो प्रेम संबंध स्थापित हो गए। मामला थाने तक पहुंचा।…

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…