यूपी में अभी कई दिनों तक सताएगी शीत लहर।

अयोध्या- मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 2 से 3 दिन तक यूपी में कोल्ड डे कंडिशन या शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज धूप निकल सकती है.
यूपी में अभी ठंड से कुछ दिन और राहत मिलती नहीं दिख रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक यूपी में कोल्ड डे कंडिशन या शीत लहर चलने की संभावना है. आज भी प्रदेश के कई जगहों पर कोहरे के साथ-साथ शीत लहर चल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 जनवरी से मौसम में बदलाव हो सकता है और तेज धूप निकल सकती है. हालांकि इस दौरान सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहेगा.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फनगर, मेरठ, बिजनौर और अमरोहा में इन दिनों ज्यादा ठंड पड़ रही है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद कम है. इस समय प्रदेश के लगभग सभी शहरों में सुबह में कोहरा का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कई जगहों पर दिन में मौसम साफ हो जा रहा है. वहीं प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार है और ज्यादातर शहरों में एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में है. आइये जानते हैं कि आज यूपी के कुछ बड़े शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है?
लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी, दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है. वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 93 दर्ज किया गया है.

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…