श्रीनगर में हुआ ग्रेनेड हमला : – 1 की मौत पुलिसकर्मी सहीत 20 लोग घायल, आतंकियों की खोजबीन शुरू।

Spread the love

श्रीनगर के अमीराकदल में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने के कारण पुलिस कर्मी समेत 20 लोग घायल हो गए। इसके अलावा गंभीर रूप से जख्मी एक नागरिक की मौत भी हो गई। अचानक हुए विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना पर पहुंचे अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों की बड़े पैमाने पर तलाश की जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमीराकदल में सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी नाके पर तैनात थी। इसी बीच उन पर ग्रेनेड हमला किया गया। निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड के दूसरी जगह जाकर फट गया। आईजी विजय कुमार ने बताया कि  आतंकियों की तलाश की जा रही है। 

श्रीनगर के आलमगिरी बाजार में संदिग्ध वस्तु से अफरा-तफरी

श्रीनगर शहर के आलमगिरी बाजार में शनिवार को सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु मिलने पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ  के अधिकारी व जवान घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके का यातायात रोक दिया।

सुरक्षा बलों ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया, जिन्होंने संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए इसे नष्ट कर दिया। इसके बाद यातायात बहाल किया गया। हालांकि जांच में पाया गया कि सड़क पर जाते समय किसी साइकिलसवार की बोतल गिरी थी।


Spread the love
और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *